*एलआईसी ने लांच की जीवन उत्सव पालिसी*

*तीन माह से लेकर 65 वर्ष के व्यक्ति को दी जा सकती है पालिसी*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने आज से एक नयी पालिसी “जीवन उत्सव“ लांच की। लंबे समय से एक ऐसे पालिसी की डिमांड थी जिसमें प्रीमियम भुगतान की अवधि कम हो और गारंटीड नियमित आय मिले। अनेकों खुबियो से युक्त इस पालिसी के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम ने जनता की यह आवश्यकता पूरी कर दी। मण्डल फैज़ाबाद के सभा कक्ष में अभिकर्ताओ, अधिकारियों, और पालिसी धारको के समक्ष जीवन उत्सव योजना का पोस्टर जारी किया गया और इस योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। आम जनमानस और अभिकर्ताओ में इस पालिसी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला और लांच होते ही फैजाबाद मंडल के अंतर्गत लगभग 100 पालिसी पूर्ण कर ली गयी । मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रवंधक जी एस यादव ने बताया कि आज लांच हुई पालिसी “जीवन उत्सव“ 3 माह से लेकर 65 वर्ष के व्यक्ति को दी जा सकती है! इसमें प्रीमियम भुगतान की अवधि 5 बर्ष से लेकर 16 वर्ष तक की है। पालिसी टर्म के बाद बीमा धन का 10 प्रतिशत आजीवन मिलने की गारंटी है। यदि ग्राहक चाहे तो हर वर्ष मिलने वाले इस राशि को निगम में री इनवेस्ट कर दे तो उसे इस राशि पर 5.5 प्रतिशत चक्रवृद्धि की दर से ब्याज भी मिलेगा। ग्राहक वर्ष में एक बार इस एकत्रित राशि का 75 प्रतिशत ले भी सकता है। यह पालिसी उन ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी और आकर्षक होगी जिनकी इनकम अभी ठीक है और जल्दी ही प्रीमियम भर कर आजीवन रिस्क और नियमित आय चाहते हैं। यह पालिसी आज की पीढ़ी जिसके पास आज आय है पर पेंशन नहीं है, उन्हें इस पालिसी में गारंटी के साथ मिलने वाले बीमा धन के 10 प्रतिशत की नियमित आय, सुरक्षा और निश्चिंतता का बोध करायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *