सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आदर्श विहार स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, लखनऊ के 13वें वार्षिक दिवस “उत्सव” मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार, पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश एवं अमन सिंह चौहान सदस्य भाजपा कार्यकारिणी ने छात्र-छात्राओं को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। स्कूल प्रबंधन आप सभी गणमान्य जनों का आभारी है।

