आपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जघन्य अपराधों में अभियुक्तों को आजीवन कारावास आदि की सजा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व समय-समय पर दिए गए निर्देशों के क्रम में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आपरेशन कन्विक्शन कार्य योजना के तहत उ०प्र० पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा० न्यायालय में संयुक्त रूप से प्रभावी पैरवी कराकर न्यूनतम समय में अधिक से अधिक सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के क्रम में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा हत्या, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट आदि जघन्य अपराधों में मुख्यतः निम्न जनपदों में अभियुक्ता को आजीवन कारावास आदि की सजा सुनाई गई है।

जनपद उन्नाव / थाना अजगैन (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा 03 अभियुक्तो को आजीवन कारावास की सजा व 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड)

जनपद उन्नाव पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद उन्नाव द्वारा थाना अजगैन पर पंजीकृत अभियोग में धारा 302/34 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्त 1-पप्पू 2-कालीचरन 3-फत्ते को आजीवन कारावास व 10-10 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

जनपद बुलन्दशहर / थाना बीबीनगर (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा व 16 हजार रूपये अर्थदण्ड)

जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना बीबीनगर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 302/34/504/506 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्त आनन्द को आजीवन कारावास व 16 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

जनपद उन्नाव / थाना बिहार (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व 55 हजार रूपये अर्थदण्ड)

जनपद उन्नाव पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद उन्नाव द्वारा थाना बिहार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त सुभाष को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 55 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

जनपद हापुड़ / थाना बहादुरगढ़ (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा०जनपद हापुड़ थाना बहादुरगढ़ (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व 04 हजार रूपये अर्थदण्ड)

जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद हापुड़ द्वारा थाना बहादुरगढ़ पर पंजीकृत अभियोग में धारा 498ए/304बी/201 भादवि व 4 डीपी एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त सुनील को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 4 हजार

रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

जनपद हरदोई / थाना कोतवाली शहर (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 07 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व 30

हजार रूपये अर्थदण्ड) जनपद हरदोई पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 377/323 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त शनी को 07 वर्ष के सश्रम कारावास व 30 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

जनपद सुलतानपुर/थाना कादीपुर (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 07 वर्ष के कारावास की सजा व 20 हजार रूपये अर्थदण्ड)

जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद सुलतानपुर द्वारा थाना कादीपुर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 10 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त राममूरत को 07 वर्ष के कारावास व 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड की
सजा सुनाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *