“44 वें प्रादेशिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूर्ण, “समागम 24 से 26 मार्च तक”

जौनपुर  संत निरंकारी मिशन के संरक्षक सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन उपस्थिति में आगामी 24 से 26 मार्च को होने वाले 44वें प्रादेशिक संत समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे -जैसे समागम का दिन नजदीक, आ रहा है वैसे-वैसे सेवादल के भाई – बहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। सेवा कार्य में श्रद्धालु भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचकर हाथ बटा रहे हैं। जिले से लगभग 20 हजार भक्त संत समागम में जाएंगे। और हजारों की संख्या में सेवादल के भाई-बहन व संगत के संत महात्मा समागम स्थल पर पहुंचकर सेवा में भरपूर योगदान दे रहे हैं।
यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए आगे बताया कि उत्तर प्रदेश का 44 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम अनेकता में एकता, तथा रूहानियत और इंसानियत संग-संग की अद्भुत छवि को प्रदर्शित कर रहा है जिसमें केवल निरंकारी भक्त ही नहीं अपितु परमात्मा में आस्था रखने वाला हर एक मानव सम्मिलित होकर सद्गुरु की शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। यह समागम विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का अनूठा संगम दृश्य मान होगा। जिसमें सभी भक्त सम्मिलित होकर अलौकिक आनंद की अनुभूति प्राप्त करेंगे।
जयसवाल जी ने आगे बताया कि समागम में आने वाले भक्तों की संभावित संख्या 5 लाख से भी अधिक होगी। भक्तों के सुविधाओं के लिए आवास, लंगर ,कैंटीन, प्याऊ, शौचालय, स्नानघर, डिस्पेंसरी, खोया – पाया, प्रकाशन, सेवा दल कार्यालय, फायर पोस्ट, ब्रह्म ज्ञान कक्ष, पार्किंग आदि व्यवस्था को बृहद रुप दिया गया। समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, सामुहिक विवाह, सेवादल रैली, निरंकारी प्रदर्शनी, बहुभाषी कवि दरबार व सतगुरु माता जी के प्रवचन होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *