*अयोध्या रामनगरी में आवागमन हुआ सामान्य

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या भीड़ नियंत्रण का सिस्टम लागू किये जाने के बाद धीरे-धीरे रामनगरी में आवागमन सामान्य होने लगा है। अब केवल रामजन्मभूमि पथ के इर्द-गिर्द बंदिशों को लागू रखा गया है तथा विशेष ड्यूटी में लगाए गए सुरक्षाबलों की ड्यूटी अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन ने 17000 दर्शनार्थियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया और 6000 की क्षमता का अमानती काउंटर बनाया है, अमानती काउंटर की तादात 29 किये जाने की तैयारी है। गणतंत्र दिवस पर पहुंचे प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने व्यवस्थाओं व अतिरिक्त तैयारियों का जायजा लिया है। उधर अब दर्शन-पूजन के लिए जत्थे निकलने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *