उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा जौनपुर द्वारा सिचाई विभाग के नलकूप प्रांगण में शोक सभा कर दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर ब्यूरो: ज्ञात हो कि बीते 28/फरवरी को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रद्धेय अजय कुमार सिंह का देहांत हो गया जिससे राज्य कर्मचारी महासंघ की बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है इस शोक सभा में विकास भवन के मिनिस्ट्रीयल के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह कृषि विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सफाई कर्मचारी संघ जिलामंत्री शिवकुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती, वरिष्ठ कर्मचारी नेता सिचाई विभाग मिनिस्ट्रीयल के अति.प्रदेश महामन्त्री प्रभुदयाल , वरिष्ठ नेता शम्स तबरेज़ खान जिला उपमंत्री समर नाथ यादव, राम समुझ यादव शाहगंज तहसील के अध्यक्ष मदन यादव अखिलेश उपाध्याय, प्रमोद पाठक, अरविंद यादव,बृजेश त्रिपाठी, ओमकार सिंह, नजमुल हसन , अशोक यादव एवं आदि संवर्ग के अध्यक्ष /मंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे,सभी लोगों द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया तथा अपनी अपनी शोक सम्वेदना प्रकट किया गया.
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला मंत्री संजय कुमार चौधरी द्वारा किया गया.

