ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर भारत की प्राचीनतम विद्या योग जिसे पुरा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जुन को मनाता है! यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि जनपद जौनपुर को योग मय बनाने के लिए संकल्पित योग गुरु डॉ ध्रुवराज व अमरनाथ योगी के सोजन्य से राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रातः काल 05 बजे से 06:30 बजे तक बुधवार से 4 जून तक विश्व योग दिवस पर विशेष ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है! आज का क्रियात्मक योगाभ्यास डॉ ध्रुवराज योगाचार्य के द्वारा विश्व योग दिवस पर करने वाले विशेष आसान ताडासन, वृक्ष आसन, ध्रुव आसान, गरूड़ आसन, गर्दन का सुक्ष्म अभ्यास, मण्डूक आसन, वक्र आसन, पुर्ण चक्रासन, भुजंग आसन, शलभासन, धनुष आसन, नौकायन आसन, पवन मुक्त आसन, भत्रिका,कपाल भाति, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी व ओम् के उच्चारण का अभ्यास कराया गया! अमरनाथ योगी ने कहा कि यदि देश के सभी नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाए तो दवाई का आधा व्यय कम हो जाये गा! राम मनोहर लोहिया पार्क में टहलने वाले सभी भाईयों और बहनों ने उत्साह पुर्वक प्रतिभाग किया! इस अवसर पर रविन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, सरवेन्द्र सिंह, माधुरी सिंह, सुर्य प्रकाश मिश्र, अरविंद यादव, छोटेलाल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे!

