महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शासन के निर्देश पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिये महिला थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान व एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ नाका स्थित प्रथम फाउंडेशन में जाकर वहां पर मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को उनके बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।इस मौके पर वहां पर मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि अगर आपको किसी भी तरह को अनहोनी लगे तो आप बेहिचक किसी भी प्रकार के भय के पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, व यूपी 112, ऑपरेशन कवच 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, साइबर अपराध को सूचित करें।जिसके चलते समय रहते पुलिस आपकी मदद कर सके। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी के अलावा उप निरीक्षक प्रशिक्षु सोनी, महिला आरक्षी प्रेरणा,छाया सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रही।

