अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव)60 वें सीनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन कल 17 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुरु होगा।जिसमे प्रदेश के अनेक जिले से आने वाली टीमे इस प्रतियोगिता में अपना अपना भाग्य आजमायेगी।सूत्र के मुताबिक इस प्रतियोगिता का आयोजन कल 17 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक चलेगा।जिसमे उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलो से टीमे प्रतिभाग करेगी।वही इसी कडी़ में इसमे शामिल होने जा रही लखनऊ की टीम के कप्तान का दायित्व का निर्वहन रैपिड एक्शन फोर्स 91 वे बटालियन के निरीक्षक अशफाक अहमद कर रहे है।उन्होने बताया कि उनके अलावा इस टीम में रुद्राक्ष,अश्वनी,शिवम्,रितेश,
शमशीर,अभिषेक,रोबी,विशाल,शाहना ज,शिवम व दानिश शामिल है।

