26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस रोजगार मेले में 03 कम्पनियों SIS Security / We WIN एवं Satya Sai Navkisan ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 120 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए। इन अभ्यर्थियों में से Sales Executive / Security Guard/Customer Support Agent के पद पर 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने नियोजक एवं आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार/स्वः रोजगार से जोडकर “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को सफल बनाने तथा “हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया। पुनः अगला रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ परिसर में दिनांक 30.07.2024 को आयोजित किया जायेगा।

