तिलक धारी मेमोरियल कॉलेज व लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
जौनपुर दैनिक देश की उपासना ब्यूरो :टीडीएमसी स्कूल के संस्थापक डॉक्टर (कैप्टन) इंद्रजीत सिंह व लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में तिलक धारी मेमोरियल कॉलेज व लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह।
मुख्य अतिथि डॉक्टर सुभाष चंद्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, उ० प्र० प्रधानाचार्य परिषद) व विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा सिंह (प्रधान-ग्रामसभा राजेपुर) ने ध्वजारोहण किया।
विद्यालय प्रबंधक दिलीप सिंह व प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना सिंह की उपस्थिति व नितिन गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें गणेश वंदना, पर्यावरण संरक्षण, शिव स्तुति, योगा, चंद्रयान-3 की उपलब्धि, सेना के बलिदान व शौर्य पर प्रस्तुतियां दीं। उक्त कार्यक्रम में श्री इंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, लायन विष्णु सहाय, जय कृष्ण साहू, धर्मेंद्र सेठ, अजीत सोनकर, प्रदीप श्रीवास्तव, नीरज सिंह, संजय गुप्ता, दीपक साहू, प्रिया सिंह, नीतू सिंह, संजय जायसवाल, चेतन साहू, सीमा सहाय, सरिता मिंगलानी, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू एवं समस्त विद्यालय शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

