67 यूपी वाहिनी एनसीसी द्वारा रामस्वरूप कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट लखनऊ में पहली बार एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ की प्रतिष्ठित एनसीसी बटालियन 67 यूपी वाहिनी एनसीसी के द्वारा रामस्वरूप कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट लखनऊ में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के 178 छात्र/छात्राओ ने हिस्सा लिया।
67 यूपी वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने सभी छात्र/छात्राओ को एनएसीसी के बारे में जानकरी दी और अच्छा करने बाले बच्चों को जीवन में और अच्छा करने के लिए कुछ ज़रूरी जानकारी भी साझा की।
कमान अधिकारी कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने SRMCEM में एनसीसी खुलने की बधाई दी।
शारीरिक दक्षता और 800 मीटर दौड़ और लिखित परीक्षा का आयोजन किया
बच्चों में काफ़ी उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
इस दौरान बटालियन के ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जितेंद्र गुप्ता, ट्रेनिंग एनसीओ सीएचएम आनन्द कुमार ,हवलदार आनन्द प्रताप( ट्रेनिंग टीम) ने बच्चों को कंट्रोल कर , और एनसीसी में भाग लेकर देश सेवा के लिए अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

