*69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स (अंडर17) के लाइजनिंग ऑफिसर्स की बैठक सम्पन्न*
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता, उपशिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर व जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आज राजकीय जुबिली इण्टर लखनऊ में नेशनल एथलेटिक्स अंडर 17 बालक बालिका प्रतियोगिता 2025 में नियुक्त समस्त लाइजनिंग ऑफिसर्स की बैठक सम्पन्न हुई
●सँयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने सभी लाइजनिंग ऑफिसर्स से इस वर्ष के आयोजन को और बेहतर करने के सुझाव भी मांगे जिनमें कई एक सुझाव भी आये जिसको इस वर्ष की प्रतियोगिता में सम्मिलित भी किया जाएगा
● बैठक में एसोसिएट डी आई ओ एस डॉ अमिता सिंह,सह निरीक्षक आंग्ल मनीषा द्विवेदी,राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह मण्डलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय सहित आयोजन से जुड़े हुए लखनऊ मण्डल के कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया इस वर्ष राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स भारतवर्ष के कुल 110 शहरों में करवाई जाएगी जिनमें राजधानी लखनऊ भी एक है
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष की 43 यूनिट्स के लिए अनुभवी लाइजनिंग ऑफिसर् की नियुक्ति कर दी गयी है जो प्रत्येक राज्य से आने वाली टीम कोच ,मैनेजर्स,व एथलीट्स के लगातार टच में बने रहेंगे और उनको आगमन से प्रस्थान तक सहयोग करते रहेंगे
●विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी समस्त डिज़ाइनिंग ,पोस्टर बैनर ,मैग्जीन ,का कार्य देख रहे राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर सादात के शिक्षक आयुष्मान द्विवेदी ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्वयं से कम्पोज़ किये गए दो थीम गीत को भी प्ले किया
– *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

