73वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2025

73वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2025

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल में 73वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार (आई0पी0एस0), पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया गया। इन्द्रधनुषीय छटा बिखेरती हुई रंग-बिरंगी परिधान में बैण्ड की धुन पर मार्च-पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम प्रदान किया गया। पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, आगरा जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन, लखनऊ जोन, मेरठ जोन प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन, रेडियो जोन सहित कुल 12 जोन के पुरूष खिलाड़ी 495 एवं महिला खिलाड़ी 142 कुल 637 खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर किरीट राठोड़ आईपीएस आयोजन सचिव/पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग लखनऊ एवं अनूप कुमार सिंह सह आयोजन सचिव/सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर बब्लू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ, धर्मेन्द्र सिंह यादव, सहायक सेनानायक, रणजीत यादव सैन्य सहायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ शशिकान्त एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वी0के0 जोशी तथा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं लखनऊ के खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित थे। आज की प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहेः-
(01)-20 कि0मी0 साइकिलिंग (पुरूष)ः-
प्रथम सैय्यद बुरहान अली मेरठ जोन 40ः19ः20 मिनट
द्वितीय रवि कुमार पीएसी पश्चिमी जोन 40ः20ः95 मिनट
तृतीय सुनील साहनी पीएसी मध्य जोन 40ः21ः00 मिनट
(02)-10000 मी0 दौड़ (पुरूष) फाइनल :-
प्रथम बलराम मेरठ जोन 31ः20ः51 से0
द्वितीय देवेन्द्र सिंह मेरठ जोन 31ः20ः82 से0
तृतीय सौरभ मेरठ जोन 31ः23ः48 से0
(03)-15 कि0मी0 साइकिलिंग महिला फाइनल
प्रथम मायावती गोरखपुर जोन 00ःः28ः36.91 सेकेण्ड
द्वितीय अनीता मिश्रा प्रयागराज जोन 00ःः29ः58.01 सेकेण्ड
तृतीय शीतल चतुर्वेदी गोरखपुर जोन 00ः34ः16ः02 सेकेण्ड
(04)-10000 मीटर दौड़ महिला फाइनल
प्रथम उजाला मेरठ जोन 33ः25.97 सेकेण्ड (नया कीर्तिमान)
द्वितीय ममता पाल प्रयागराज जोन 33ः27.47 सेकेण्ड
तृतीय रंजना देवी पटेल लखनऊ जोन 39ः06.41 सेकेण्ड

(05)-200 मीटर महिला फाइनल
प्रथम जोशिका लखनऊ जोन 00ः24ः74 सेकेण्ड
द्वितीय टीना मेरठ जोन 00ः25ः09 सेकेण्ड
तृतीय योगेश कुमारी मेरठ जोन 00ः25ः32 सेकेण्ड
(06)-200 मीटर पुरूष फाइनल
प्रथम रविन्द्र पासवान लखनऊ जोन 00ः21ः69 सेकेण्ड
द्वितीय मोहित मेरठ जोन 00ः21ः78 सेकेण्ड
तृतीय अमित तिवारी लखनऊ जोन 00ः22ः33 सेकेण्ड
(07)-800 मीटर पुरूष फाइनल
प्रथम इरफान लखनऊ जोन 01ः56ः61 सेकेण्ड
द्वितीय सुल्तान वाराणसी जोन 01ः56ः66 सेकेण्ड
तृतीय सूरज यादव लखनऊ जोन 01ः56ः83 सेकेण्ड
(08)-800 मीटर महिला फाइनल
प्रथम शिवानी हुड्डा मेरठ जोन 02ः15ः18 सेकेण्ड
द्वितीय स्नेहलता यादव लखनऊ जोन 02ः19ः69 सेकेण्ड
तृतीय दीपा मेरठ जोन 02ः44ः99 सेकेण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *