गोरखपुर। परफारमेंस ग्रांड की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सीडीओ इंद्रजीत सिंह तैयारी बैठक की परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के अंतर्गत चयनित गांवों को मॉडल गाँव के रूप में विकसित करना योजना का लक्ष्य है। चयनित गांवों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजना के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार हों। योजना के लिए बनाए गए वित्तीय और प्रशासनिक नियमों का पालन अवश्य हो। सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और निर्धारित समय.सीमा के भीतर पूरे हों। योजना के लिये सामग्रियों और उपकरणों की खरीदारी यथासम्भव जैम.पोर्टल के माध्यम से हो। सीडीओ ने कहा कि योजना की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक तौर पर हर दूसरे सप्ताह द्वारा की जाएगी।
बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर परफारमेंस ग्रांट सचिव मौजूद रहे।

