8 मार्च को होली मिलन समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में बैठक सम्पन्न

8 मार्च को होली मिलन समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में बैठक सम्पन्न

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता रुपेश श्रीवास्तव ने की,जबकि संचालन राजू दुबे ने किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अयोध्या में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विशिष्ट व्यक्तियों को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। होली मिलन समारोह 8 मार्च को सुबह 11 बजे सहादतगंज स्थित स्टार सिटी होटल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगा।आगंतुक अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया जाएगा तथा फूलों की होली भी खेली जाएगी। बैठक में बृजेश सिंह, समीर शाही, अजय श्रीवास्तव अज्जू, सुबोध श्रीवास्तव, अपूर्व पाठक, करण दुबे, कवलजीत सिंह,राकेश श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,विवेकानंद पांडे, निर्मल पांडे,शिवम,वैभव श्रीवास्तव सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *