प्रिंसिपल अपराजिता गुप्ता की देखरेख में किया गया सैनिटाइजेशन

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सेंट एंथोनी स्कूल में प्रिंसिपल अपराजिता गुप्ता की देखरेख में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया उन्होंने स्वयं विद्यालय के गेट पर खड़े होकर एक एक बच्चे का अपने सामने हस्त प्रक्षालन कराया। विद्यालय के कर्मचारियों ने पूरी लगन के साथ सभी बच्चों के हाथों को सैनिटाइज किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को मास्क लगाकर ही विद्यालय भेजें। विद्यालय में कोविड-19 का पूर्णतया पालन कराया जा रहा है पूरे अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध सभी छात्र छात्राएं विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक अजितेश सक्सेना की अनुपस्थिति में प्रातः 8:00 बजे विद्यालय की कार्य संस्कृति एवं अनुशासन देखने के लिए वरिष्ठ पत्रकार आर एल पाण्डेय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय का अनुशासन देखकर दंग रह गए , व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *