आईपीएल 2023 में शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान आया। गुजरात के इस युवा ओपनर ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा। यह तीनों शतक उन्होंने चार मैचों के अंदर जड़े हैं। मुंबई के खिलाफ क्वालिफायर-2 के मुकाबले में शुभमन ने 60 गेंदों में सात चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह तक कई दिग्गजों ने शुभमन की जमकर तारीफ की है। दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट के इस नए ‘प्रिंस’ को सलाम किया।



