लखनऊ में N.Y.R.M. का 7वां स्थापना दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत:कार्यक्रम में युवा शक्ति के उत्थान और राष्ट्रीय हितों की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया

लखनऊ में N.Y.R.M. का 7वां स्थापना दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत:कार्यक्रम में युवा शक्ति के उत्थान और राष्ट्रीय हितों की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ, हजरतगंज स्थित विधायक निवास दारुलशफा के बी ब्लॉक कॉमन हॉल में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच (N.Y.R.M.) का 7वां स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के संघर्ष के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और मंच के अध्यक्ष पुष्कर का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन

कार्यक्रम के दौरान पुष्कर की अध्यक्षता में मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश की आगामी रणनीति और विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। संगठन को ग्रामसभा स्तर तक ले जाने और महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस प्रयास का उद्देश्य प्रदेश को नकारात्मक राजनीति से निकालना और जनता के बुनियादी सवालों के लिए संघर्ष करना है।

जाति-धर्म आधारित प्रकोष्ठों का विरोध

बैठक में संगठन के विभिन्न फ्रंटल और प्रकोष्ठ का गठन कर प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी भी तय की गई। पुष्कर ने स्पष्ट किया कि मंच जाति या धर्म के आधार पर किसी भी फ्रंटल या प्रकोष्ठ का गठन नहीं करेगा, ताकि समाज में एकता बनी रहे और हर समुदाय का साथ लेकर युवा समाज के उत्थान की दिशा में काम करे।
इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें घनश्याम सिंह, देवी प्रसाद पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, विनीत तिवारी, डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव, डॉ. वैभव सिंह, प्रदीप शुक्ला, अंकित गुप्ता, एस. के. तूफानी, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुशील कुमार, जोगेंद्र मौर्य, मनोज शर्मा, विजय प्रताप यादव, अमित सिंह, दुर्गेश कुमार, दीपक त्रिपाठी, विनय राज, विकास सिंह, एड. संदीप वर्मा, सूरज यादव, मनीष मिश्रा, रुचि रावत, रिया गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *