FB की चेतावनी- फेसबुक प्रोटेक्ट चालू नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि वो अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. इन यूजर्स को कहा गया है कि जब तक ये फेसबुक प्रोटेक्ट चालू नहीं करते हैं, तब तक अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

फेसबुक ने पिछले साल सितम्बर में फेसबुक प्रोटेक्ट को टेस्टिंग फेज से निकालकर ग्लोबली रोल-आउट किया था. प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह एक सिक्योरिटी प्रोग्राम है, जो यूजर के फेसबुक अकाउंट को सेफ रखने में मदद करता है. प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो हैकर्स का निशाना बन सकते हैं. इनमें पत्रकार, सरकारी कर्मचारी और ह्यूमन राइट ऐक्टिविस्ट जैसे लोग शामिल हैं.

फेसबुक उन अकाउंट को बंद कर रहा है, जिन्होंने फेसबुक प्रोटेक्ट को चालू नहीं किया है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले कुछ यूजर्स को फेसबुक प्रोटेक्ट चालू करने के लिए मेल भेजा था. इनमें से जिन्होंने इस सिस्टम को चालू नहीं किया है, उनका अकाउंट बंद कर दिया गया है. अकाउंट तभी वापस आ पाएगा, जब ये फेसबुक प्रोटेक्ट को चालू करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *