1 of 10
आईपीएल 2022 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को हराकार टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं यह गुजरात की पहली हार थी। लगातार तीन मैच जीतने वाली गुजरात की टीम इस मैच में बेबस नजर आई और कई गलतियां की। इस मैच में जमकर ड्रामा हुआ। पहले राहुल त्रिपाठी ने कमाल का कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया फिर छक्का लगाने के बाद वो चोटिल भी हो गए। हार्दिक अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर गुस्सा हो गए। हार्दिक की पत्नी नताशा भी उनके साथ स्टेडियम पहुंची थीं और यह मैच देखा, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं। वो हार्दिक के साथ ही डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचीं। हालांकि, हार्दिक की टीम आठ विकेट से यह मैच हार गई। हार्दिक ने पहले बल्ले के साथ 50 रन बनाए और 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई। इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए एक विकेट निकाला, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
3 of 10
इस मैच के दौरान राशिद खान और केन विलियम्सन का याराना भी देखने को मिला। लंबे समय तक हैदराबाद के लिए साथ खेलने वाले दोनों खिलाड़ी इस मैच में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे थे। इस दौरान राशिद ने हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला विकेट भी हासिल किया। हालांकि, विलियम्सन की टीम गुजरात पर भारी रही।
4 of 10
इस मैच में हार्दिक के ऊपर कप्तानी का दबाव साफ दिख रहा था। पहले बल्लेबाजी के दौरान वो खुलकर शॉट नहीं खेल पाए फिर गेंदबाजी के दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर गुस्सा किया। शमी हार्दिक के सीनियर खिलाड़ी हैं और उन पर गुस्सा करने के बाद हार्दिक की काफी आलोचना हुई।
5 of 10
हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने इस मैच में कमाल का कैच पकड़ा। गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद डाली तो गिल ने कवर की दिशा में हवा में तेज तर्रार शॉट लगाया। लेकिन वहां खड़े त्रिपाठी ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगा दी और एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ा। राहुल का कैच देखकर खुद भुवनेश्वर भी हैरान रह गए। सनराइजर्स को इस कैच की वजह से पहली बड़ी सफलता मिली।

6 of 10
गुजरात के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान राहुल त्रिपाठी चोटिल भी हो गए। उन्होंने पहले बेहतरीन छक्का लगाया, लेकिन इसी दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया और वो दर्द से छटपटाने लगे। इसके बाद वो बल्लेबाजी नहीं कर सके और रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने इस मैच में 11 गेंद में 17 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

7 of 10
इस मैच में हार्दिक ने 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल में उनके द्वारा लगाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले 2018 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। हार्दिक ने आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में गेंदों के मामले में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 100 छक्के लगाने के लिए 1046 गेंदें खेलीं।

8 of 10
टी नटराजन ने अपने पहले ही ओवर में पहली सफलता हासिल की। नटराजन ने साई सुदर्शन को 11 के स्कोर पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए।

9 of 10
केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने धीमी शुरुआत के बाद तेजी से रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और टूर्नामेंट में अजेय रही हैदराबाद को पराजित किया।

10 of 10
केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्के के साथ 42 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में उन्होंने 46 गेंद पर 57 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। वो हार्दिक की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच देकर आउट हुए।

