HGVS राष्ट्रीय पुरस्कारों का बिगुल बजा! मुंबई में कार्यक्रम के लिए मीटिंग शुरू।

विश्वकर्मा समाज के गौरव का अभिनन्दन: देश में पहली बार मुंबई से शुभारम्भ,

छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत करने की योजना

मुम्बई :-

विश्वकर्मा समाज की शक्ति, सृजनशीलता और गौरव को एक नए शिखर पर ले जाने के लिए, HGVS राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। यह देश में एक ऐसा आयोजन है जो विश्वकर्मा समाज के मेधावी और कर्मठ विभूतियों के असाधारण योगदान को सम्मानित करेगा। इसमें महिला, पुरुष, दोनों शामिल है।
आज मुंबई शहर में इस इतिहासिक आयोजन के लिए एक मीटिंग HGVS India के द्वारा उपनगर विरार में किया गया जिसमें शहर के तमाम समाज सेवकों ने हिस्सा लिया और अपने उद्गार व्यक्त किए।
सभी ने मिलकर HGVS के बारे में जाना और अपने प्रश्नों का समाधान किया। इस अवसर पर HGVS INDIA के मुख्य आयोजक प्रोफेसर दिलीप कुमार विश्वकर्मा, स्टेट कॉर्डिनेटर राजेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, बाबुलनाथ विश्वकर्मा, विनीता विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा आदि सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। आदरणीय परमपूज्य आचार्य श्री रामअशीष जी महाराज इस सभा के अध्यक्ष रहे।
साथियों, इस ऐतिहासिक पुरस्कार समारोह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है और पुरस्कार 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और प्रेरणा का महाकुंभ है। विजेताओं को भव्य प्रशंसा पत्र, विशेष रूप से निर्मित मेडल, और आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
चर्चा है कि इस वर्ष पुरस्कार राशि का आंकड़ा 3 से 5 लाख रुपये तक पहुँच सकता है, जो इसे समाज के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार बनाता है।
HGVS की इस पहल को देश भर के प्रतिष्ठित संगठनों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, जो इसकी गरिमा और महत्त्व को और भी बढ़ा रहा है।
आपसे निवेदन है कि इस महान अवसर का हिस्सा बनें और समाज की इस स्वर्णिम यात्रा में भागीदार बनें।
अगर आप ने व्यक्तिगत या समाज को उठाने के लिए कोई भी ऐसा जीवन में कार्य किया है कोई बड़ी उपलब्धी हासिल किया है। कोई विशेष कला के धनी है तो पंजीकरण करके पुरस्कार में भाग जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *