अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।दुनिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को भी साल 2023 में हल्की मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, फिर भी अन्य देशों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था सबसे बेहतर स्थिति में रहेगी। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आज बताया कि वित्त वर्ष 2023 के दौरान विकास दर 6.8% से घटकर 6.1% रहने का अनुमान है।आईएमएफ की ताजा सूची देखी जाए तो इसमें भारत अन्य देशों की तुलना में अभी भी सबसे आगे है। इसके अलावा आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक वैश्विक विकास दर 2022 में अनुमानित 3.4% से गिरकर 2023 में 2.9% होने का अनुमान है, फिर 2024 में बढ़कर 3.1% हो जाएगा।अमेरिका का विकास दर जहां 2023 में 1.4% रहने की उम्मीद है तो वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था माइनस 0.6% रहने की उम्मीद है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि 2023 और 2024 में क्रमशः 5.3% और 5.2% तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, 2022 में चीन का विकास दर घटकर 4.3% हो गई थी।

