Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी दो अलग-अलग वैरिएंट्स – EC (ईसी) और EL (ईएल) में उपलब्ध होगी। महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वाहन निर्माता ने एलान किया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो पहली 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है। यानी साफ है कि कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा करने का इरादा रखती है। Mahindra ने यह भी दावा किया कि लॉन्च के एक साल के भीतर उसका लक्ष्य XUV400 की 20,000 यूनिट डिलीवर करना है।

Tata Nexon EV Max तीन वैरिएंट्स – XZ+, XZ+ Lux और साध ही Jet Edition (जेट एडिशन) में उपलब्ध है। Nexon EV Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.34 रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो हैं – आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर के दोहरे टोन विकल्प के साथ। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai KONA EV और MG ZS EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों को भी टक्कर देगी।

नेक्सन ईवी मैक्स के साथ ही टाटा मोटर्स ने अपनी हाई वोल्टेज स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी की शुरुआत भी की है। Tata Nexon EV Max तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। ड्यूल टोन बॉडी कलर पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp का अधिकतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Tata Nexon EV Max में फ्लोरपैन के नीचे 40.5kWh का बैटरी पैक है जो स्टैंडर्ड मॉडल से 33 प्रतिशत ज्यादा ऊंचा है। लिथियम-आयन बैटरी फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह सेटअप 143bhp और 250Nm के आउटपुट का दावा करता है। इस तरह यह Nexon EV के स्टैंडर्ड रेंज मॉडल की तुलना में 14bhp ज्यादा पावरफुल है और 5Nm ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। इसमें पेडल के पुश पर टॉर्क उपलब्ध होता है। Tata Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है। बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी है और बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है।
वहीं, टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ चार्जिंग के दो विकल्प – स्टैंडर्ड 3.3kWh चार्जर और 7.2kWh एसी फास्ट चार्जर देती है। फास्ट चार्जर को घर या दफ्तर में लगा कर कार को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। Nexon EV Max के बैटरी पैक को किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 3.3kWh चार्जर के जरिए 15-16 घंटे में और 7.2 kWh AC फास्ट चार्जर के जरिए 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के मुताबिक Mahindra XUV400 की ड्राइविंग रेंज 456 किमी है। महिंद्रा भी वन पेडल ड्राइविंग की पेशकश कर रहा है ताकि जब ड्राइवर एक्सीलरेटर को बंद कर दे, तो वाहन ब्रेक लगाना शुरू कर दे और इलेक्ट्रिक पावर को ऑटोमैटिक तरीके से जेनरेट करे।
वहीं, टाटा नेक्सन ईवी मैक्स एक बार फुल चार्जिंग करने पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किमी की रेंज देने का वाद करती है। इसमें मुंबई से पुणे, बेंगलुरु से मैसूर, चेन्नई से पोंडिचेरी, दिल्ली से कुरुक्षेत्र, रांची से धनबाद और गांधीनगर से वडोदरा जाकर वापसी यात्रा करने का दावा किया गया है। वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में कार

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ब्लूसेंस प्लस एप भी दिया गया है जो 60 से ज्यादा मोबाइल एप आधारित फीचर्स को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही इसमें ऑटो हैडलैंप, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सिंगल-पैन सनरूफ, लैदराइट सीट्स, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर वाइपर और वॉशर, फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, रियर आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

