अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज कार्यशाला को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे मंथन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, उत्तर प्रदेश (आरएसएसडीआई-यूपी) की ओर से 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को लेकर शुक्रवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि कार्यशाला में देश-विदेश के लगभग 1500 विशेषज्ञ चिकित्सक मधुमेह के आधुनिक इलाज और नई चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा करेंगे।
आयोजन सचिव व वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण युवाओं में हाइपरटेंशन और मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप में इससे प्रभावित है। ऐसे में बेहतर इलाज और बचाव के लिए इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता में डॉ. के.एस. मिश्रा, डॉ. आकांक्षा वर्मा और डॉ. पीडीत्रिपाठी , डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा, डॉक्टर सौरभ जायसवाल , डॉक्टर विमलेश वर्मा ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ 14 मार्च को सुबह 9 बजे होगा और कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा। इसमें चार प्रमुख व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर मधुमेह के इलाज, नई दवाइयों, आधुनिक तकनीकों और रोग की रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मेडिकल के पोस्ट-ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे युवा चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारी से अवगत कराया जा सके। उद्घाटन सत्र में शुगर की नई दवाइयों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में उद्घाटन अवसर पर 14 मार्च शाम 6 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉक्टर सीएम सिंह, , एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सिंह मार्तोलिया , श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि सहित कई प्रशासनिक और चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

