अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद अवस्थी के निज निवास जानकीपुरम विस्तार में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मनाई गई। पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश की महामंत्री कनुप्रिया, कुलदीप अवस्थी महामंत्री संजय अवस्थीअवध प्रांत अध्यक्ष रागिनी अवस्थी अवध प्रांत अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर परशुराम भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तिलक और पूजन के साथ आरती हुई। रिटायर आईएएस सी पी तिवारी, राकेश मिश्रा, निरंजन गौतम, मंजू अवस्थी, मधु त्रिपाठी, अनु पाण्डेय,डॉली तिवारी, आचार्य जी हरीश मिश्रा सभी उपस्थित रहे। इसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ हुआ, भंडारा और प्रसाद वितरित कर किया। चर्चा के दौरान सभी ने कहा कि संगठन,एक साथ एकजुट होकर के सबका साथ और एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर है। भगवान परशुराम की जय हो।

