अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की जिला इकाई का विस्तार

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की जिला इकाई का विस्तार

लखनऊ(आर एल पांडेय)
संगठन विस्तार हेतु अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट ने प्रवास के दौरान लखनऊ जिले के मोहनलाल गंज तहसील के ग्राम सभा लालपुर में पूर्व प्रधान श्री नंद किशोर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
युवा मोर्चा के टीम विस्तार हेतु लखनऊ जिले के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ शुक्ला के अनुमोदन पर लालपुर निवासी युवा नेता प्रिंस पटेल को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ व समाजसेवी प्रांजुल पटेल को जिला महासचिव युवा मोर्चा लखनऊ घोषित किया है साथ ही ममता सिंह मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोजनी नगर के अनुमोदन पर नीलम शर्मा को सरोजनी नगर से महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इस दौरान लाला मिश्रा,राकेश वर्मा,धीरू मिश्रा,हिमांशु मिश्रा,अयोध्या सिंह,अशोक वर्मा , विकास वर्मा,पुष्पेंद्र शर्मा,चंद्रप्रकाश शर्मा,शशांक पटेल,संस्कार पटेल,बबलू सैनी,मुकेश पाल एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह बैठक अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संगठन विस्तार और युवा मोर्चा की टीम को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की।
मुख्य अतिथि:संतोष कुमार वशिष्ठ (राष्ट्रीय संयोजक)
विजय नारायण भट्ट (राष्ट्रीय अध्यक्ष)इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
इस बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावशाली और सक्रिय बनाना है ,जिससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को सशक्त भूमिका दी जा सके।
इस बैठक में प्रिंस पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लखनऊ व प्रांजुल पटेल महासचिव युवा मोर्चा लखनऊ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाशक्ति को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *