अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को दिया एक लाख की सहायता

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जौनपुर के ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज में कमाल हुसैन की हुई हत्या एवं पीड़ित परिवार से विगत दिनों मिलने पहुंचा था वही प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था पीड़ित गरीब परिवार के दर्द को संज्ञान में लेते हुए अखिलेश यादव द्वारा एक लाख(100000) का सहायता राशि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के द्वारा पीड़ित परिवार को दिया गया वहीं पीड़ित परिवार ने कहा जिस तरह हमारे परिजनों गार्जियन की हत्या हुई और परिजनों को पीटा गया जहां न्याय और आर्थिक सहायता सरकार को देनी थी वही विपक्ष के नेता अखिलेश यादव द्वारा दिया जा रहा है समाजवादी सरकार नहीं है लेकिन आर्थिक मदद देकर उन्होंने संदेश जरूर दिया है कि गरीब गुरबा कमजोर कि अगर कोई मदद कर सकता है तो सिर्फ इस देश में अखिलेश यादव कर सकते हैं हमारा पूरा परिवार समाजवादी पार्टी का आभारी रहेगा पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व लालबहादुर यादव ने योगी सरकार से मांग किया की पीडित परिवार को एक करोड़ रुपया और एक सरकारी नौकरी दें और कहां जिस तरह भाजपा सरकार मेंं इस गरीबों के ऊपर अत्याचार हुआ हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है समाजवादी पार्टी इस लडाई को आगे तक लडने का काम करेगा कहा महिलाओं बच्चों को इतनी बुरी तरह पीटा गया भाजपा जहां महिलाओं के सम्मान की बात करती है तो हमारी मांग को माने और पीडित परिवार की मदद करें
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ,जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव महासचिव हिसामुद्दीन शाह प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दिनानाथ सिंह रमापति यादव, जयनाथ यादव, रामसालीक यादव सहित हजारों संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *