जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे अधेड़ की सिर कूचकर नृसंश हत्या कर दी गयी। सूचना पाते ही मीरगंज पुलिस व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह मौके पर पहुच जांच पड़ताल करने में जूट गए । प्राम्भिक जांच मे हत्या की आशंका पुलिस जता रही हैं।
गुरुवार की सुबह भदोही जिले के एकौनी अभोली निवासी सुरेश कुमार गौतम 42 वर्ष पुत्र बेचन राम गौतम मीरपुर में रहकर मीरगज निवासी मोहम्मद मोबिन बीड़ी वाले की गाड़ी चलाने का काम करता था। मृतक का ननिहाल भटहर निवासी शीतला के यहा है।
गुरुवार की सुबह शव पाए जाने से परिजनों समेत आस पास के गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात दिनचर्या के अनुसार वह मशीन घर में सोने चला गया। मौके पर पहुचे मृतक के साले अमाई निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया की बुधवार रात आठ बजे बात हुई थी।तब वह टेंशन मे थे।
सुबह बीड़ी डिलीवरी ले जाने के लिए मालिक द्वारा फोन किया गया किंतु उसका फोन नही उठा। जिस पर मालिक के पुत्र मौके पर पहुंचकर उसका क्षत-विक्षत शव देख स्तब्ध रह गया ।जिसकी जानकारी व आसपास के लोगों को देते हुए मकान मालिक को बताया सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुट गई है।मौके पर थानाध्यक्ष मीरगज सुरेश कुमार सिह सीओ अतर सिह पहुच गये है।
मृतक दो बेटे दो बेटी है रोशन कुमार 20 सुनील कुमार 14 पुत्र कुसुम 19 और कंचन 17 है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकलो कर कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी अतर सिंह में फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया है जिसके आने का इंतजार किया जा रहा है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

