अध्यापक के घर में घुसकर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या कोतवाली नगर चौकी रानोपाली अंतर्गत क्षेत्र में चोरों ने अध्यापक के घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यापक बुद्ध प्रिय अंबेश (पंकज) ने बताया मैं और मेरी पत्नी दोनों ही अध्यापक हैं दोनों लोग ड्यूटी करते हैं चोरों ने घटना को अंजाम तब दिया जब घर में कोई भी नहीं था तभी चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया बताया जाता है कि घर में घुसकर बॉक्स तोड़कर कुछ जेवरात और नकदी सिलेंडर उठा ले गए। यह घटना देख कर मौके पर अध्यापक ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी मामले की छानबीन हो रही है अभी तक चोरों का कोई भी सुराग नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *