अनहद नाद की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन

अनहद नाद की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। कबीरी निर्गुणी महोत्सव में शास्त्री कालेज द्वारा महात्मा कबीर दास के जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गीत नृत्य व नाटक ने ललिता शास्त्री सभागार में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। परा स्नातक के मेधावी छात्र पुष्कर बाबू के लेखन व निर्देशन में आयोजित नाटक पोथी पढि पढि जग मुआ को देखकर दर्शक जहां भावुक हुए वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबीर निर्वाण स्थली मगहर के मठाधीश सद्गुरु विचार साहेब ने कलाकार व संगीत मंडली को आशीर्वाद दिया। अनहद नाद में कालेज की छात्राओं की एकल व समूह भाव नृत्य पर लोग वाह वाह कर उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कालेज की छात्रा
आदि ने सहभागिता की। प्राचार्य डा रवीन्द्र कुमार ने कलाकारों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके सुखद जीवन एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *