अनियंत्रित कार की तेज गति ने बाइक के साथ साथ दो विद्युत पोल भी किया क्षतिग्रस्त
जौनपुर।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासौपुर गांव के समीप जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मंगलवार रात अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरे ने जौनपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोठवार गांव के निवासी रामआसरेय गौतम का 35 वर्षीय पुत्र आनन्द गौतम अपनी बहन के घर हमजापुर किसी निजी काम से अपने चचेरे भाई विशाल 29 वर्ष पुत्र पारस गौतम के साथ बाईक से जा रहा था।इस दौरान एक दूसरी बाइक से आनंद का बड़ा भाई रामदीन भी साथ में निकला था। जैसे ही तीनो लोग बाईक से जासौपुर गांव के पास पहुंचे ही थे की अचानक सामने से आ रही एक तेज गति से अनियंत्रित कार ने आनंद की बाइक मे टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही विशाल गौतम की मौत तथा दुसरे ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे दम तोड दिया,
रामदीन ने बताया आंखों देखा हाल, स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
आनंद का बड़ा भाई रामदीन भी आनंद के साथ अपनी बहन के घर दूसरी बाइक से जा रहा था रामदीन ने बताया कि जैसे ही वह गाड़ी लेकर आगे निकला ही था तभी अचानक एक अनियंत्रित बेकाबू कार सामने से आ गई और किसी तरह से संतुलन बनाते हुए हमने अपनी बाइक खंदक में कूदा दी और अपनी जान बचा ली लेकिन पीछे से आ रहे विशाल और आनंद उस अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए, बाइक से टक्कर होने के बाद भी बेकाबू रफ्तार के साथ कार आगे सड़क किनारे लगे दो विद्युत पोल को भी तोड़ दिया। जब हमने आनंद और विशाल को बचाने के लिए दौड़ा तो देखा की कार के अंदर बैठे दो लोग निकलकर भागने का प्रयास कर रहे थे जब हमने उन्हें रोकना चाहा तो वह लोग हमसे मारपीट करने लगे और घटनास्थल से मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। आनन-फानन में डायल 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस मंगाया और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विशाल गौतम को देखते ही मृत घोषित कर दिया था तथा आनंद को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
बच्चो के सिर से उठा पिता का साया

