अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)अनी बुलियन चिटफंड फ्रॉड कंपनी के खिलाफ पूराकलंदर पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीन नामजद सहित कई लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी मारपीट जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।सूत्र के मुताबिक बिरौली गांव का रहने वाला व्यक्ति निशीकांत भारती ने आरोप लगाया कि बिरौली गांव के सरोज मिश्रा व सौरव मिश्रा एनी बुलियन एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ब्रांच मैनेजर और एजेंट के रूप में कार्य करते थे इन लोगों ने कंपनी में 10 अप्रैल 2019 को उनका एकमुश्त ₹200000 जमा करवा दिया इसके 2 महीने बाद जब निशिकांत ने रिसीव मांगा तो उसे कूट रचित फर्जी बांड दे दिया करते थे जब भुगतान की तिथि 15 अप्रैल 2020 को आई तो पैसा देना तो दूर सरोज मिश्रा सौरभ मिश्रा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी इसके बाद निशीकांत को सरोज मिश्रा ने 20 अगस्त 2021 को अपने घर पर बुलाया जहां अपने पुत्र व साथियों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा घायल हुआ वह थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की इस पर अदालत का दरवाजा खटखटाया पूरा कलंदर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित दलित निशिकांत भारती पुत्र काशीराम भारती की तहरीर पर सरोज मिश्रा पुत्र साधू मिश्रा सौरभ मिश्रा पुत्र सरोज मिश्रा। ध्रुव पांडे व अन्य अज्ञात भीम रिपोर्ट दर्ज की है।

