अन्तर्गत जनपद स्तर पर आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों के प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर 01 मार्च 2024 (सू0वि0)- सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र के अनुपालन के क्रम में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘‘ईट राईट क्रिएटिवटी चैलेन्ज (फेज-4)’’ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु सुरक्षित खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों के प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें कक्षा 3 से 5 के बच्चों द्वारा पेन्टिंग/पोस्टर बनाना, 6 से 8 तक के बच्चों का डिबेट, कक्षा 9 से 10 के बच्चों का स्लोगन लिखना, कक्षा 11 से 12 के बच्चों का स्पीच ईट राईट-ईट हेल्दी, सेफ एण्ड न्युट्रीशियस फूड पर दोपहर 12.00 बजे प्रतियोगिता  देंगे।
              उपरोक्त के साथ ही 02 मार्च 2024 को प्रातः 08ः00 बजे प्रभातफेरी कार्यक्रम किया जाना है। प्रभातफेरी हेतु रूट चार्ट ‘‘कलेक्ट्रेट कैम्पस से निकल कर रोडवेज, टी.डी. कॉलेज, लाइन बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट कैम्पस में समापन’’ नियत है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभातफेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
             उन्होंने जनपद के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं, समाज सेवी संस्थाओं एवं आम नागरिको को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खान-पान की अच्छी आदतों को विकसित करने, पोषक खाद्य पदार्थों का चयन करने के प्रति जागरूकता हेतु आमंत्रित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *