अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया गया नीलाभ तिवारी भोजपुरी फिल्म हमार लक्ष्मी बिटिया का शुभ मुहूर्त

आज जनपद के नेवादा कजगांव रोड के समीप नीलाभ तिवारी भोजपुरी फिल्म हमार लक्ष्मी बिटिया का शुभ मुहूर्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश और जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा किया गया। यह फिल्म महिला प्रधान है,इसमें एक महिला के संघर्ष को दिखाया गया है कि कैसे विपरित परिस्थितियों में वह आगे बढ़ती है।
निर्देशक नीलाभ तिवारी द्वारा कहा गया कि शासन-प्रशासन के सहयोग के कारण जनपद में लगातार तीसरी फिल्म है। इसके पूर्व “बनारसी बाबू”, “माइकल फोटोग्राफर” की शूटिंग संपन्न हुई थी। नीलाभ तिवारी और उनकी टीम द्वारा कहा गया कि फिल्म के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रहा है,जिसके कारण जिला प्रशासन के सहयोग से लगातार फिल्म बनाई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा कहा गया कि लगातार फिल्म बनने से जनपद को पहचान मिलेगी और कलाकारों की प्रतिभा को सम्मान मिलने के साथ ही जनपद की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *