अपर मुख्य सचिव गृह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के साथ बी एड सयुंक्त परीक्षा की जानकारी ली

उमाकान्त श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ

शाहजहांपुर : – – कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी द्वारा बैठक की गई । जिसमें यूपी बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की अपर मुख्य सचिव गृह ने जनपद में परीक्षा संबंधी तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा जनपद में यू पी बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 14 परीक्षा केंद्र व 6402 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक , केंद्र प्रभारी , स्टैटिक मजिस्ट्रेट को ही मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी ।तथा प्रश्न पत्र ट्रेजरी के डबल लॉक में रखे जाने के साथ सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी सी टी वी कैमरा लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने भी परीक्षा संबंधी तैयारियों के बाबत बताया। जिलाधिकारी ने स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों की जांच करने को कहा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा संबंधी सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *