अब नोएडा के जिला अस्पताल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला नशामुक्ति उपचार वार्ड बनेगा, नशे से जूझ रहे मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ और दिल्ली:-

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नशे से जूझ रहे मरीजों के लिए नोएडा से अच्छी खबर है, शराब, गांजा,अफीम तथा अन्य और कई प्रकार के नशे करने वाले मरीजों के लिए अब नोएडा के जिला अस्पताल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला नशामुक्ति उपचार वार्ड बनने जा रहा है, वार्ड में 10 बेड की सुविधा रहेगी मनोचिकित्सक के साथ-साथ अन्य स्टाफ भी तैनात रहेंगे| सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में चर्चा के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आईपीडी के लिए पत्र भेज दिया है, जिला अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वार्ड बनाने के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है| प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन महीनों में वार्ड बनाने के लिए मंजूरी मिल सकती है, वार्ड में चार पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चों को रखने का प्रावधान है| उपचार वार्ड पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद नशे से जूझ रहे मरीजों को ईलाज के लिए नोएडा से बाहर लखनऊ और दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा उनका इलाज यही पर संभव हो सकेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *