अभितोष गिरी उर्फ सोनू गिरी को समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार में सपा कार्यकर्ताओं द्बारा किया गया भब्य स्वागत

डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा : प्रदेश में अभितोष गिरी उर्फ सोनू गिरी को प्रदेश सचिव युवजन सभा का बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उरुवा बाजार मे भब्य स्वागत किया और लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिला।जब अभितोष गिरी से पुछा गया कि आपको समाजवादी पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इस जिम्मेदारी से आप कैसे निपटेंगे तो उन्होंने बड़े ही सरल स्वभाव मे उत्तर दिया कि अगर पार्टी ने हमें जिम्मेदारी दी है तो उसे हम अपने पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश की जनता को उसके हक की लड़ाई को लड़ते हुए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे जिससे प्रदेश का विकास हो सके।नौजवानों को रोजगार मिल सके। इस मौके पर मुन्ना दुबे , कादम्बरी दुबे ,विजय गोस्वामी ,रंजीत आर्या, वेद प्रकाश चौधरी ,भीम यादव, सुधीर यादव ,नागेंद्र यादव, अजमल शेख, आदित्य गौड़ ,फारुख अली ,मिर्जा कबीर बेक सहित हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *