अमर पब्लिक स्कूल में मनाई गई ऑर्गेनिक होली

अमर पब्लिक स्कूल में मनाई गई ऑर्गेनिक होली

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।सोमवार को शहर के अमर पब्लिक स्कूल में ऑर्गेनिक होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी -अपनी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी के माध्यम से तथा फूलों द्वारा होली त्यौहार का आनंद लिया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर विद्यालय में लाए गए, जिसकी सभी ने सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्राकृतिक एवं सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *