अमेरिका में सिख परिवार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी से चल रहा था विवाद

अमेरिका में सिख परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मर्सेड काउंटी के शेरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पहले परिवार के लिए ही काम करता था, लेकिन बीते एक साल से उसका परिवार के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा, इस मामले में आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।

शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि 48 वर्षीय आरोपी जीसस मैनुअल सालगाडो अस्पताल में भर्ती है। सालगाडो को पहले ही डकैती के एक मामले में दोषीय ठहराया जा चुका है और उसे 11 साल की सजा सुनाई गई थी। वह 2015 में रिहा हुआ था। शेरिफ ने कहा, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी सिख परिवार के साथ किस तरह से जुड़ा हुआ था और उनके बीच विवाद किस बात को लेकर था।

अपहरण के बाद हुई थी हत्या
अमेरिका में एक सिख परिवार के चार सदस्यों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी मृतकों में एक दंपती, उनकी आठ महीने की बच्ची व बच्ची का चाचा शामिल है। चारों पंजाब के होशियारपुर मूल के सिख एनआरआई परिवार के सदस्य थे। आशंका है कि अपहर्ता ने ही चारों की हत्या कर दी। बता दें, अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर में सोमवार को चार भारतवंशियों जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर, उनकी बच्ची आरुही और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया था। चारों के शव एक बगीचे में पाए गए थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इन चारों का कैलिफोर्निया के मर्सिड के एक व्यवसायिक कार्यालय से अपहरण कर लिया गया था। मर्सिड के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि चारों के शव बुधवार शाम को इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक बगीचे में मिले। बगीचे में शव मिलने की मजदूर ने पुलिस को दी थी। घटना स्थल पर चारों के शव पास पास ही पड़े मिले।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था
अपहरण के मामले में अमेरिकी पुलिस ने कल सालगाडो को गिरफ्तार किया था। वह खुद भी गंभीर हालत में मिला था। समझा जा रहा है कि उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। इसके अलावा अपहृतों की कार सोमवार देर रात जली हुई हालत में मिली थी। जासूसों ने अमेरिकी पुलिस को मंगलवार सुबह बताया था कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में अपहृत लोगों में से एक के बैंक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *