अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक के लिए नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे
👉बैठक मणिरामदास छावनी में आज शाम 3 बजे आयोजित होगी
👉सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर दी विकास कार्यों की जानकारी
👉राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक बनाया जाएगा।
👉राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का भी स्मारक बनेगा
👉स्मारक निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी नृपेंद्र मिश्रा ने दी
👉राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रारंभ
बाउंड्री वॉल में 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे
👉बाउंड्री वॉल पूरी तरह सीधी होगी, जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी
👉31 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर बैठक में अहम निर्णय संभव

