अयोध्या की कुछ खास एवं ताज़ा खबरें

अयोध्या की कुछ खास एवं ताज़ा खबरें
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :मेडिकल कॉलेज पहुंचे बुखार पीड़ित बच्चों को भर्ती न करने के आरोप में ट्रामा सेंटर के तीन चिकित्सक हुए निलंबित।*
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सत्यजीत वर्मा ने तीनों चिकित्सकों को एक सप्ताह के लिए किया निलंबित। मामले में तीन सदस्य जांच कमेटी बनाकर 24 घंटे में मांगी आख्या ।हैरिंग्टनगंज के मोहम्मद मुरीर तेज बुखार के कारण अपने बच्चे को ले गए थे सीएससी हैरिंग्टनगंज वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर किया था रेफ़र। आरोप है कि मुनीर अस्पताल पहुंचे तो बेड न होने का हवाला देते हुए चिकित्सकों ने भर्ती करने से कर दिया था इंकार। मजबूरी में बच्चे की निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां बच्चे की हो गई थी मौत
……………****†*****,*..………
अयोध्या: किसानों पर पुलिस का बल प्रयोग*
खाद वितरण क़ो लेकर हंगामा, किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, सुबह 6:00 बजे से लाइन लगाकर खाद के लिए खड़े थे किसान, किसानों का धैर्य टूटा तो किया हंगामा, खंडासा पुलिस ने किसानों पर भांजी लाठी, कई किसान जमीन पर गिरे, थाना खंडासा के कुरावन सहकारी किसान केंद्र का मामला, जनपद में भारी किल्लत है यूरिया खाद की, सहकारी किसान केंद्रों पर लग रही है किसानों की भारी भीड़।
…….…………..**†*******.…………

अयोध्या :वरिष्ठ नागरिकों को रामनगरी में मिलेगी बड़ी सौगात

*19 अगस्त से 4 सितंबर तक उनका बनाया जायेगा गोल्डन कार्ड*।

हर ग्राम सभा और ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायकों द्वारा बनाया जाएगा गोल्डन कार्ड।

19 अगस्त से 4 सितंबर तक अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाने का चलेगा अभियान।

मोतियाबिंद की वरिष्ठ नागरिकों की की जाएगी जांच।

चिकित्सकों की जांच के उपरांत अगर आवश्यकता होगी तो किया जाएगा ऑपरेशन,दिया जाएगा चश्मा।

सीएमओ ने किया अपील अगर किसी का ना बना हो गोल्डन कार्ड तो करें संपर्क।

वरिष्ठ नागरिकों को अगर देखने में हो रही है परेशानी हो सकता है कि वह मोतियाबिंद के हो रहे हों शिकार।

19 अगस्त से 4 सितंबर तक हर ग्राम सभा में लगाया जाएगा कैंप।

सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कैंप का रहेगा आयोजन।

रोगियों को देना होगा अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रति।

प्रधानमंत्री के आयुष्मान भारत की योजना गरीबों के लिए सबसे बड़ी विश्व की है योजना।

लगभग 72% आयुष्मान कार्ड जा चुका है बनाया।

स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ सुशील बनियान की अपील सभी लोग बनवा लें आयुष्मान कार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *