अयोध्या की घटना :तालाब में उतराता मिला युवक का शव:घटना के पीछे अनहोनी की आशंका

तालाब में उतराता मिला युवक का शव,घटना के पीछे अनहोनी की आशंका
भरतकुंड-अयोध्या ।
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा -सोहावल तहसील मार्ग के निकट समदा झील के दक्षिणी छोर पर स्थित एक तालाब में शुक्रवार सांयकाल 28 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
घटना बीते दिन शुक्रवार सांयकाल 4:30 उस समय की है जब मोइया कपूरपुर मजरे गऊ घाट के लोग बाजार जाने के लिए तालाब के किनारे के रास्ते सोहावल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच समदा झील के दक्षिणी छोर पर स्थित तालाब में युवक का शव उतराता दिखाई पड़ा। सूचना आसपास के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त जीतू मिश्रा 28 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा निवासी मोइया कपूरपुर मजरे गऊ घाट थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या के रूप में की गई है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह का कहना है कि तालाब से निकाले गए युवक का शव पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक युवक की पहचान जीतू मिश्रा 28 पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा मोइया कपूरपुर मजरे गऊ घाट थाना पूरा कलंदर के रूप में की गई है।घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *