अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल पैथोलॉजी का हुआ शुभारंभ
जिला प्रतिनिधि डॉक्टर अजय तिवारी
सांसद लल्लू सिंह व राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने किया शुभारंभ, सामाजिक संगठन सेवा भारती ने लगभग 30 लाख रुपए की तीन मशीनों का किया दान, 250 तरह के हो सकेंगे ब्लड टेस्टिंग, 2 से 4 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, कैंसर मार्कर, इनफर्टिलिटी, विटामिन व हार्मोन की भी हो सकेगी जांच, मानसिक रोग विभाग में ईसीजी मशीन का भी हुआ शुभारंभ, लगभग 23 लाख रुपए की लागत से लगाई गई है ईसीजी मशीन, अनिद्रा व अन्य मानसिक रोगों की हो सकेगी जांच। इस मौके पर सेवा भारती के प्रांत प्रमुख देवेंद्र अवस्थी, अनिल अग्रवाल,मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रशासनिक डा एसपी बंसल, चिकित्सा अधीक्षक डायग्नोस्टिक डॉ डीके सिंह पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा व वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ पारस खरबंदा, डॉ अंजू सिंह, डॉ स्नेहांशु शुक्ला, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रणविजय, डॉ देबोजित, डॉ मयंक,डॉ गौरव आदि उपस्थित रहे।

