अयोध्या : दिनांक :19.07.2025 की ताज़ा खबरें देखिए

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या :आज 19.07.2025 से 05 दिन तक बंद रहेगा लखनऊ गोरखपुर हाईवे

सावन मेले को देखते हुए 120 घंटे यानी 5 दिन तक भारी वाहनों आवागमन के लिए किया गया बंद। इस दौरान हाइवे पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित। शहर की यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए लिया गया है यह फैसला,इससे सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा यातायात दबाव और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी सुदृण। इस दौरान भारी मालवाहक ट्रकों,कंटेनरों और अन्य बड़े वाहनों को बाराबंकी, बस्ती,गोंडा,अंबेडकर नगर के मार्गों से किया गया है डाइवर्ट।

खबर
अयोध्या की
*भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक आज राम कथा संग्रहालय में शुरू।*

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बयान:

आज संग्रहालय में होगी बैठक जिसमें जिले के भी सभी वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद।

राम मंदिर में 4 किलोमीटर की बाउंड्री वॉल बनाए जाने पर होगी चर्चा जिसकी अनुमानित लागत है लगभग 45 करोड़।

राम मंदिर की चार दिवारी में सुरक्षा उपकरण लगाए जाने और वॉच टावर बनाए जाने के साथ सेंसर लगाए जाने को लेकर होगा मंथन।

चारदीवारी के पास किसी भी के भी पहुंचने पर वाच टावर पर होगा अलर्ट।

राम मंदिर के 70 एकड़ भूमि पर अगले 15 दिन में शुरू हो जाए बाउंड्री वाल का निर्माण।

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के प्रारंभिक निर्णय हो चुके हैं पूर्ण।

संग्रहालय में कितनी होगी गैलरी में कितने होंगे प्रसंग इनका भी किया जा चुका है निर्णय।

राम मंदिर आंदोलन में लगे हुए लोगों को कैसे दिया जा सके सम्मान आंदोलन के स्वरूप को कहां तक किया जा सकता है प्रदर्शित इन तमाम विषयों पर होगी चर्चा।

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में गैलरी में किस तकनीकी से किया जाएगा प्रदर्शन उसको लेकर आज किया जाएगा चयन।

आज टेंडर की प्रक्रिया को भी कर दिया जाएगा शुरू।

मार्च 2026 तक अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन।

राम मंदिर परिषर में निर्माण कार्य अपनी पूर्णता की तरफ से और अब धीरे-धीरे निर्माण पूरा करके राम मंदिर ट्रस्ट को हैंडोवर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।
..……………..*********..……..……
दिसंबर 2025 तक मंदिर और परिसर का निर्माण कार्य हो जाएगा पूरा।

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष का बड़ा बयान।

फसाद लाइट के प्रेजेंटेशन से नहीं हुए संतुष्ट हमारी मंशा है कि गुम्बद और कलश को फसाद लाइटिंग में दर्शाया जाए।

लाइट और शैडो दोनों का उपयोग करके किया जाए मंदिर की सौंदर्यता का उपयोग।

फ़साद लाइट के प्रेजेंटेशन कर रही कंपनियों को पुनः राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाएगी डिजाइन और कंपनियां क्या दे सकती है मंदिर की फ़साद लाइट को लेकर सबसे बेहतर क्या कर सकती है उस पर होगा विचार।

राम मंदिर के चारों द्वार पर सामान्य लाइटिंग का किया जाएगा प्रयोग दिन और रात में मंदिर के द्वार के नाम साफ दिखाई दे इसका रहेगा प्रयास।

गुंबद और शिखर पर जो आइकोनोग्राफी है वह स्पष्ट होकर निकले ऐसा है प्रयास।

*हम अभी उस लक्ष्य पर नहीं पहुंच पाए हैँ –नृपेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष भवन निर्माण समिति*
..……………********..……..……
अयोध्या से ख़बर अपराध की…
राहगीरों से लूट, छिनैती में लिप्त अमरोहा निवासी चार शातिर चोर चढ़े बीकापुर पुलिस के हत्थे
ई रिक्शा टेंपो में सवारियों के साथ चैन स्केचिंग छिनैती, पॉकेट मारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह नकदी ,सोने ,चांदी, के जेवरात समेत हुआ गिरफ्तार। बीकापुर पुलिस ने अमरोहा निवासी ताराचंद, विवेक, आरती, नीतू से भारी मात्रा में पीले व सफेद धातु के जेवरात के साथ करीब ₹9000 नगद बरामद करते हुए जेल की राह दिखाई। कई महीनो से सक्रिय था गिरोह। स्वाट टीम तथा बीकापुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *