अयोध्या-पाक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
जनपद अयोध्या में पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक प्रकरण के वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की पहले से ही तलाश कर रही थी। पहला आरोपी देव अशीष तिवारी चौरे बाजार थाना बीकापुर और दूसरा अमर यादव देवराकोट थाना रौनाही का निवासी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के पर्यवेक्षण, एएसपी पलाश बंसल, प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र तिवारी व कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित कैंट पुलिस टीम ने छानबीन के बाद बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी देवाशीष व रौनाही थाना क्षेत्र निवासी अमर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रजत पाण्डेय, आरक्षी कृष्णवीर व लोकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *