अयोध्या : बिना कागजात ई रिक्शा चालकों पर गिरी गाज
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या : ई रिक्शा चालकों के खिलाफ चल रहे जांच अभियान के तहत शनिवार को परिवहन विभाग ने सोहावल चौराहा, टोल प्लाजा सहित आसपास के क्षेत्र में ई रिश्ता चालकों पर जांच पड़ताल के दौरान जबरदस्त गाज गिराई। जांच पड़ताल के बाद एक दर्जन रिक्शा चालको को रौनाही थाने लाया गया और जप्त करने की कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑफीसर रागिनी सिंगर ने बताया बिना वैध कागजात सड़को पर दौड़ रहे ई रिक्शा की जांच पड़ताल चल रही है। केवल रौनाही थाना क्षेत्र से अब तक 40 से ज्यादा ई रिक्शा बिना कागजात के जब्त किए गए, इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

