अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जहाँ रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद:सब तरफ अनवरत रामधुन की गूंज :
नगर निगम की अनूठी पहल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जहाँ रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है वही रामनगरी में हर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है हर स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रखे गये हैँ।
अयोध्या रामनगरी में अनवरत गूंज रही रामधुन
नगर निगम की अनूठी पहल
100 स्थानों पर लगे सार्वजनिक संबोधन प्रणाली पर प्रसारण शुरू
महापौर एवं नगर आयुक्त ने सादे समारोह में बटन दबाकर किया उद्घाटन।
श्रीरामजन्मभूमि के शिखर पर भगवा ध्वज फहराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन के एक दिन पूर्व नगर निगम अयोध्या में रामधुन की गूंज शुरू हो गई। इसका मकसद रामनगरी के वातावरण को भक्ति रस से ओतप्रोत करना है।
रामधुन के प्रसारण का सुबह 10:30 बजे अमानीगंज स्थित कंट्रोल रूम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ बटन दबाकर किया। उन्होंने जैसे ही माउस से क्लिक किया, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली से रामधुन ‘हे राम… जग में दो ही सुन्दर काम’ गूंजने लगी। उन्होंने यहां से उदया चौराहा पहुंचकर रामधुन के प्रसारण का आनंद लिया।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है और यहां के आराध्य प्रभु राम हैं। इसलिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान राम से जुड़े कर्ण प्रिय भजन सुनने को मिले, जिससे उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त हो और मन में आध्यात्मिक चेतना प्रस्फुटित हो, इसके लिए नगर निगम ने यह पहल की है।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता, पेयजल के साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति कराने के लिए तत्पर है। उसी कड़ी में यह पहल की गई है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि के शिखर पर भगवा ध्वज का आरोहण करने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व धार्मिक वातावरण को और चटख करने के लिए अयोध्याधाम 38 पब्लिक एड्रेस सिस्टम से तीन राम धुन, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा सहित भजन का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण उत्सव के बाद भी रामधन के प्रसारण का सिलसिला सुबह एवं शाम 5:00 से 7:00 बजे तक दो-दो घंटे जारी रहेगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, महाप्रबंधक जलकर सौरभ समेत नगर निगम के अधिकारी एवं संभ्रांतजन मौजूद थे।

