अयोध्या:बच्चों के बीच पहुंची महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल

अयोध्या:बच्चों के बीच पहुंची महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या के दौरे पर रहीं।

अयोध्या धाम पहुंचकर उन्होंने मंत्राथ मंडपम में संत-महात्माओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल बच्चों के बीच पहुंचीं और उन्हें गिफ्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कटरा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय का उन्होंने निरीक्षण किया।

विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया गया।

शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद राज्यपाल अभिराम दास वार्ड पहुंचीं।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बच्चों के बीच किताबें, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं।

पार्षद सुल्तान अंसारी ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया, वार्ड वासियों ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *