अरावली पर नया संकट नामक पुस्तक का लोकार्पण — जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का दिया गया सशक्त संदेश

अरावली पर नया संकट नामक पुस्तक का लोकार्पण — जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का दिया गया सशक्त संदेश
ब्यूरो चीफ लखनऊ
अलवर (राजस्थान)।
प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता एवं वॉटरमैन ऑफ इंडिया डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा लिखित तथा वरिष्ठ पर्यावरणविद् प्रो. भरत राज सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “अरावली पर नया संकट” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विदेशी प्रतिनिधिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति व एस.एम.एस. के बी.बी.ए. के छात्र उत्कर्ष सिंह भी उपस्थित में, प्रतिनिधि मण्डल ने अलवर क्षेत्र का भ्रमण कर डॉ. राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किए गए जल पुनर्भरण कार्यों—बावड़ियों, पोखरों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों—को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इन प्रयासों से न केवल जलस्रोतों में पुनः जल भराव हुआ, बल्कि भूमि की उर्वरता भी पुनर्जीवित हुई है।
डॉ. राजेन्द्र सिंह ने पुस्तक के संपादन हेतु प्रो. भरत राज सिंह (वर्तमान में महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ) के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह द्वारा पुस्तक का संपादन, साथ ही सारगर्भित दोशब्द एवं भूमिका लेखन, इस कृति को और अधिक प्रामाणिक व प्रभावी बनाता है। यह पुस्तक अरावली क्षेत्र पर मंडराते पर्यावरणीय संकटों को रेखांकित करते हुए संरक्षण की दिशा में ठोस विमर्श प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री शरद सिंह के नेतृत्व में एसएमएस परिसर को रूफ-टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना के माध्यम से 100% हरित ऊर्जा पर संचालित किया जा रहा है, जो सतत विकास की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।
पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित ऊर्जा के महत्व पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक संदेश दिया।
[20/01, 6:36 pm] Ramu lal Pandey lko no 2: नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा 21 से
गोण्डा।
बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के आवास पर 21 जनवरी बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा आयोजक अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि बेलसर स्थित उनके आवास श्यामू सिंह हाता में अयोध्या हनुमान गढ़ी के कथा व्यास नीरज शास्त्री साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्री कृष्ण जी के पावन चरित्र पर प्रवचन करेंगे। कथा में 24 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव 25 को बाललीला 26 को रुक्मणि विवाह 27 को सुदामा चरित्र एवं 28 को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *